स्काउटिंग चालू आहे...

 








📸 कार्यक्रम की सभी फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.facebook.com/media/set/?vanity=kunaljimishra&set=a.10240386586112091

स्काउटिंग चालू आहे....

हर रविवार ग्रुप गतिविधि स्थल परसरामपुरिया एकेडमी पर विजयंत स्काउट ग्रुप की गतिविधियां जोर शोर से चालू है।

जहां दिशा सूचक यंत्र, सिगनलिंग, पायनियरिंग, फर्स्ट एड, अंदाज लगाना जैसे स्काउटिंग के रोचक विषय स्काउट गाइड बड़े ही उत्साह से सीखते हैं वहीं लाठी चलाना, मिट्टी के गणेश जी बनाना, मटकी फोड़, फर्स्ट एड बॉक्स बनाना, दिशा सूचक यंत्र बनाना, वेस्ट से बेस्ट बनाना भी चलता रहता है।

आंटी के पोहे तो जोरदार बनते ही थे आजकल कभी साबूदाने की खिचड़ी भी बड़ी ही स्वादिष्ट मिलने लगी है और सब बच्चें बड़े बहुत ही शौक से इसका लुत्फ़ उठते हैं।

पुराने स्काउट्स गाइड्स और उनके अभिभावकों का कभी कभी ग्रुप पर आना और बच्चों को अपने अनुभव साझा करना बच्चों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

तरह तरह के नए पुराने खेल और गीत बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं।अब तो बच्चें भी मुझे नए नए खेल और गीत सिखाने लगे हैं।

विगत दिनों परम मित्र होलकर विज्ञान महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र के विभागाध्यक्ष भाई डॉ विपुल कीर्ति शर्मा का आना और बच्चों को तरह तरह के बनी प्राणियों और मकड़ियों की जानकारी देना तथा बच्चों के उनके साथ लगातार सवाल जवाब तो ग्रुप गतिविधि में चार चांद लगा दिए।धन्यवाद विपुल भाई🙏

गाइडर अमिता जैन, पूजा जैन, चेतना यादव और रोवर स्काउट मयंक, गोविंदा, समर्थ, अक्षय इत्यादि का सक्रिय सहयोग इन गतिविधियों को संचालित करने में मिलता है।धन्यवाद साथियों इस निस्वार्थ सेवा के लिए🙏

#vijayantscoutgroup #kunalmishra 

#scouting 

#scout 

#THEBHARATSCOUTSANDGUIDES 

#scoutactivities 

#scoutinginindore

#scoutinglife

Comments