"बारिश, बीज और बच्चों की मुस्कान — विजयंत स्काउट ग्रुप की यादगार मानसून गीदिया खोह हाइक!"

 







📸 कार्यक्रम की सभी फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.facebook.com/media/set?vanity=kunaljimishra&set=a.10239675692260189

"बारिश, बीज और बच्चों की मुस्कान — विजयंत स्काउट ग्रुप की यादगार मानसून गीदिया खोह हाइक!" 

स्काउटिंग के उन पलों को शब्दों में पिरोना कठिन है, जो दिल को छू जाते हैं...

विजयंत स्काउट ग्रुप की मानसून हाइक की शुरुआत हुई ग्रुप गतिविधि स्थल परसरामपुरिया एकेडमी परिसर से, जहाँ सभी स्काउट्स-गाइड पूरे जोश और अनुशासन के साथ एकत्रित हुए।

वहाँ प्रार्थना, झंडा गीत, गिनती और ग्रुप गतिविधियों के साथ वातावरण में ऊर्जा और उल्लास भर गया।

 सावन की इस पहली फुहारों भरी सुबह में जब भोजन मंत्र के बाद आंटी ने गरमा-गरम पोहे बच्चों को परोसे,तो बच्चों ने बड़े चाव से उसे खाया – जैसे परंपरा और स्वाद का अद्भुत संगम हो।धन्यवाद कमला आंटी बच्चों को हर रविवार इतने प्यार से पोहे बनाकर खिलाने के लिए।धन्यवाद रामदास जी सर आपकी इस स्नेह भरी व्यवस्था के लिए।

 इसके बाद सभी जब बस में बैठे, तो सफ़र केवल यात्रा नहीं रहा – वो एक चलता-फिरता उत्सव बन गया।

गीत, तालियाँ, हँसी और झूमते कदमों ने बस को मानो एक स्काउटिंग रंगमंच में बदल दिया और हाइक की शुरुआत ही उत्सव मनाते हो गई।

हरियाली से लिपटी वादियों के बीच, बरसाती झरनों की कलकल ध्वनि और स्काउट गाइड बच्चों की हँसी-ठिठोली... विजयंत स्काउट ग्रुप  गिदिया खोह पहुंचा, जहाँ प्रकृति ने अपना भरपूर सौंदर्य लुटाया हुआ है।

यहाँ हर क़दम में हरियाली थी, और उसे देख मुस्कुरा रहे स्काउट गाइड की हर मुस्कान में एक गीत।

जो "सीड बॉल्स" बच्चों ने खुद अपने हाथों से तैयार की थीं, उन्हें जंगल में बड़े प्रेम से बिखेरा गया – ताकि हर बीज एक नई हरियाली का वादा बन जाए।इस तरह इन नन्हें हाथों ने प्रकृति को समृद्ध करने में अपना योगदान दिया।

हाइकिंग के पहले कैम्प वन पर बच्चों ने खूब धमाल मचाई।एडवेंचर एक्टिविटीज, रेन डांस और स्विमिंग पूल में भरपूर मज़ा किया।

हर पल में था अनुशासन के साथ जीवन का उत्सव – यही है स्काउटिंग की असली आत्मा।

लव यू मेरे प्यारे बच्चों, मेरे एक और दिन को अपनी संगत में यादगार बनाने के लिए, मेरे बचपने को जिंदा रखने में सहयोग करने के लिए❤️

इस हाइक में सम्मिलित विजयंत स्काउट ग्रुप के सदस्य:-

रुद्रादित्य आजाद

अक्षत नीमा

जानवी नीमा

त्रितिक्षा जैन

तनिष्का सोनी

वैष्णवी नीमा

दीक्षा राठौर

अद्विक राठौर

परी सालगिया

हीरल सोनी

कृपा नीमा

प्रगति खण्डेलवाल

अभिजीत अहिरवार

लवी खण्डेलवाल

लवेश राठिया

दीपेश गर्दे

समर्थ अग्रवाल

काव्या

याशिका राठौर

सूरत कलन्त्री 

तमन्ना राठी

अर्जीव तिवारी

अक्षय काबरा

मथुरा सुनवाने

गणेश

पार्थ सिंह

विनायक राजोरिया

व्योम खंडेलवाल

राम्या खंडेलवाल

वंशिका राठौर

आदित्य दुबे

ख़ुशाली दुबे

भव्य दुबे

श्रीवर्धन मिश्रा 

दुष्यंत शर्मा

सुयश शर्मा

नैतिक शर्मा

रियांश जैन

कनिष्क जैन

रितिक भारती

मयंक हुरपुदे

मोहित रावत

दिव्या गर्दे

श्री बाबूसिंह

श्री अक्षय जैन

सुश्री चेतना यादव

श्रीमती पूजा जैन

श्री कुणाल मिश्र

Comments