हां अब मैं टीचर्स को भी ट्रेनिंग देने का अधिकारी हूं👍

 









📸 कार्यक्रम की सभी फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.facebook.com/media/set?vanity=kunaljimishra&set=a.10241008686304207

हां अब मैं टीचर्स को भी ट्रेनिंग देने का अधिकारी हूं👍

असिस्टेंट लीडर ट्रेनर:- यह डिग्री प्राप्त करने में सफलता हासिल की है आज।

स्काउटिंग में शिक्षकों को "स्काउटिंग कैसे कराएं" का प्रशिक्षण देने के लिए भारत स्काउट एवं गाइड ट्रेनर तैयार करता है।

पिछले कई वर्षों से समयाभाव के कारण पेंडिंग लिस्ट में था इस डिग्री को हासिल करना।

असिस्टेंट लीडर ट्रेनर की जरूरी अहर्ताओं को पूरा करने के बाद जब इस बार  भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पचमढ़ी से असिस्टेंट लीडर ट्रेनर के कैम्प में शामिल होने का न्योता मिला तो सभी व्यस्तताओं में से समय निकालने का तय कर ही लिया।

6 से 12 अक्टूबर तक सात दिन सुबह 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक जम कर रगड़ाई होती रही, भारत भर के विभिन्न प्रदेशों से आए हुए हम 32 प्रतिभागी भी जम कर मेहनत करते रहे और परिणाम स्वरूप हर परीक्षा उत्तीर्ण कर बन गए "असिस्टेंट लीडर ट्रेनर"....

कोर्स के लीडर ऑफ कोर्स थे श्री एस. एस. राय सर, DDSLT... उनके साथ सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में मौजूद थे देश के ख्यातनाम वरिष्ठ लीडर ट्रेनर राजस्थान के श्री अभय सिंह शेखावत जी, केंद्रीय विद्यालय संगठन के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री सियाराम जी यादव सर, तमिलनाडु के श्री इयानदुरई सर एवं केरेला से श्रीमती अनिथा मैथ्यू मैडम। अद्भुत थे सभी प्रशिक्षक🙏

हृदय से नमन आप सभी की जिजीविषा और समर्पण को🙏♥️🙏

इन सात दिनों में हमारी हर छोटी से छोटी गलती को सुधारा गया, कभी डांटकर, कभी प्यार से, कभी समझाकर तो कभी खुद करके दिखा कर, कुल मिलाकर उद्देश्य एक ही था सभी प्रशिक्षकों का-"अब आप भारत स्काउट गाइड के माउथ पीस प्रवक्ता बनने वाले हैं, अपने आप को निखारिए" 

हर सेरेमोनियल गतिविधि को व्यवस्थित और गरिमामय तरीके से सम्पन्न करना और करवाना, काशन कमांड, ड्रिल और बी.पी. एक्सरसाइज, निरीक्षण, निरीक्षण रिपोर्ट, ध्वज शिष्टाचार, ड्यूटी चेंज, विजय पताका प्रदान करना, खेलों का महत्व, माइक्रो टीचिंग, ग्रुप डायनामिक्स, ट्रेनिंग की सिस्टेमेटिक अप्रोच, सेशन प्लान तैयार और डिलीवर करना, सेशन तैयार करने के लिए ऑडियो विजुअल एड का इस्तेमाल, ट्रेनिंग मैथड, एडल्ट मनोविज्ञान समझना, उनका मूल्यांकन, कोर्स प्रोग्राम की डिजाइनिंग, प्लानिंग और बैंकडेटिंग, समय प्रबंधन, कम्युनिकेशन के सिद्धांत, एक प्रशिक्षक की भूमिका, कार्य और कौशल, मैनेजमेंट गेम, रचनात्मकता के साथ साथ भारत स्काउट गाइड के फंडामेंटल्स, स्कीम ऑफ ट्रेनिंग, ए पी आर ओ, WOSM, प्रगति पथ, स्काउटिंग फॉर बॉयज, स्काउट मास्टरी की ओर सहायता आदि विषयों पर गहन अध्ययन करवाया गया और परीक्षाएं ली गई।

सिखाने वाले जितने दिल से सिखा रहे थे हम प्रतिभागी भी उतनी ही लगन से अपना सौ प्रतिशत देते हुए सीख रहे थे।बहुत ही ऊर्जामय और प्रेरणास्पद माहौल बना हुआ था, सब एक दूसरे से कुछ ना कुछ सीख रहे थे।हिंदुस्तान भर के 36 नए मित्रों का बनना इस कोर्स की दूसरी बड़ी उपलब्धि रही।

आज जब रिजल्ट का मेल आया और सफलता की सूचना प्राप्त हुई तब भाव विभोर हूं और गुरुदेव स्वर्गीय प्रकाश जी दिसोरिया सर को याद कर रहा हूं।सर की बहुत इच्छा थी कि मैं ALT, LT कोर्स करूं, पर उस समय नहीं कर पाया।सर आप जहां भी है अपना आशीर्वाद बनाए रखियेगा, यह कोर्स आपको ही समर्पित है सर🙏

एप्लिकेशन फॉर्म को राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र तक उचित माध्यम से समय पर पहुंचाने के लिए एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए राज्य मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों का, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री बी. एल. शर्मा सर, श्री मनोज जी, श्री रामेश्वर जी, सहायक राज्य संगठनायुक्त श्री धीरज सोनी जी और उनके स्टॉफ तथा जिला संघ के पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं🙏

अब यह मेरा कर्तव्य है कि जो जिम्मेदारी संगठन ने प्रदान की है उसके साथ पूरा न्याय कर सकूं और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूं, इसके लिए मैं अपनी तरफ से पूरा प्रयास करूंगा🙏

#ALT #vijayantscoutgroup #scouting  #ntcpachmarhi #bsgindia #BSG #bsgnhq #kunalmishra #lovelymoments #AssistantLeader #ASSISTANTLEADERTRAINERS #indorescout #madhyapradeshscout 

Comments