नन्हें मुन्ने प्यारे बच्चों का निश्चल प्रेम और सौभाग्यशाली मैं ♥️🙏♥️

 











📸 कार्यक्रम की सभी फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.facebook.com/media/set/?vanity=kunaljimishra&set=a.10240806709254907

नन्हें मुन्ने प्यारे बच्चों का निश्चल प्रेम और सौभाग्यशाली मैं ♥️🙏♥️

13 सितंबर को मेरा जन्मदिन था और संयोग से मैं देश से बाहर बाली में था, नेटवर्क की समस्या थी तो सभी स्नेहिल मित्रों, परिवारजनों से जन्मदिन की बधाइयां नहीं मिल पाई, वे परेशान होते रहे और फोन लगाते रहे और मैं सभी से सोशल मीडिया पर या मिलने पर क्षमा मांगता आ रहा हूं🙏

दो रविवार अपने विजयंत स्काउट ग्रुप इस विदेश प्रवास के कारण नहीं जा पाया, इस रविवार गया तो बच्चें घेर लिए।चेतना बताई सर ये पिछले दोनों रविवार से आपके लिए ग्रीटिंग बनाकर ला रहे हैं और तब सब बच्चों ने अपने हाथों से बहुत ही प्यार से बनाए बधाई संदेश बड़े लाड़ से मुझे दिए।

इसके पूर्व 12 की रात को 12 बजे बच्चें एकत्रित हो मुझे वीडियो काल किए पर मैं नहीं पिक कर पाया तो वीडियो बनाकर भेजे और मेरे नहीं मौजूद रहने पर भी ग्रुप पर रविवार को मेरा जन्मदिन मना लिए❤️पूजा ने बताया कि रविवार हमने वे सब गीत गाएं और खेल खेले जो आप बच्चों को सीखते और खिलाते हैं🙏पूरे समय इसी तरह आपको याद करते रहे।

अभिभूत हूं बच्चों के इस पावन निश्चल प्रेम से जो मुझे हमेशा मिलता है और सच कहूं तो यही सच्चा प्यार वो पारिश्रमिक होता है जो मुझे बच्चों के बीच स्काउटिंग लगातार करते रहने के लिए प्रेरित करता है।

दिल से आभार मेरे प्यारे बच्चों❤️🙏❤️ मैं भी तुम सबसे बहुत प्यार करता हूं❤️

बहुत बहुत धन्यवाद पूजा, चेतना, अमिता, मयंक, समर्थ🙏

#kunalmishra #happybirthday #lovelymoments #vijayantscoutgroup #scouting 

#scoutden 

#love

Comments