📸 कार्यक्रम की सभी फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://www.facebook.com/media/set?vanity=kunaljimishra&set=a.10236990777779005
अरे सर हार्ट बाहर आ जाएगा....
दाहिनी ओर हाथ था, और एकदम लाल गाल हो चुका स्काउट मुझसे कह रहा था, सर अब तो चलते नहीं बन रहा, हार्ट बाहर आने वाला है।
मैं मुस्कुराते हुए बोला, बस थोड़ा सा और है बेटा, पहुंच ही गए हम।
अरे सर आप समझ नहीं रहे हो, बस अब नहीं चल पाऊंगा, देखो आप कितने तेजी से धड़क रहा है हार्ट, स्काउट बोला।
मैं फिर मुस्कुराया और बोला एक तो बेटा हाथ थोड़ा नीचे कर और राइट की जगह इसको लेफ्ट लेजा, हार्ट वहां होता है यार।अबकी बार वह स्काउट भी हंसने लगा था मेरे साथ, मैंने हाथ दिया और वह चल पड़ा, थोड़े से बचे डिस्टेंस को पूरा करने के लिए।
37 बच्चों के साथ आज आठ किलोमीटर की हाइक की गिड़िया खोह की, जिसमें लगभग तीन किलोमीटर की एकदम खड़ी चढ़ाई या उतार था।सागवान का जंगल जिसमें हजारों की संख्या में बगैर पत्तों के इतने वृक्षों को देखना लगभग सभी बच्चों बड़ों के लिए अद्भुत अनुभव था।रास्ते में बटला, बालोर, आलू, प्याज, लहसुन, पत्तागोभी, फूलगोभी, गेहूं, चना और सरसों की खेती देखना भी रोचक अनुभव रहा बच्चों के लिए।
खूब नाचे, गाए और मस्ती की बस में आते जाते समय और नीचे इंतजार के समय में।दिन बन गया बच्चों के बीच मेरा तो।
कुछ जिनको चलने की बिल्कुल भी आदत नहीं थी, उनको छोड़ अधिकांश बच्चों ने बहुत ही शानदार तरीके से हाइक पूरी की।शाबाश मेरे प्यारे बच्चों❤️👍❤️






Comments
Post a Comment