विजयंत स्काउट ग्रुप पर दीक्षा संस्कार संपन्न:-

 






📸 कार्यक्रम की सभी फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:


https://www.facebook.com/media/set?vanity=kunaljimishra&set=a.10234567118589040




विजयंत स्काउट ग्रुप पर दीक्षा संस्कार संपन्न:-
विजयंत स्काउट ग्रुप पर नन्हें मुन्ने बच्चों के चेहरों पर आज एक अलग ही खुशी,रौनक और चमक थी, कारण था उनका दीक्षा संस्कार।
प्रवेश का कोर्स पूर्ण करने वाले कब बुलबुल स्काउट गाइड को भारत स्काउट गाइड मेंबरशिप बेज, वर्ल्ड स्काउट मेंबरशिप बेज और विजयंत स्काउट ग्रुप का स्कार्फ प्रदान किया गया तो वहीं प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान और तृतीय सोपान सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले स्काउट गाइड को बेज प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट गाइड एवं कब बुलबुल प्रार्थना,ध्वजारोहण, झंडा गीत से हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात इंजीनियर श्री संतोष जी बंडी ने स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड एवं लेडी बेडेन पॉवेल, विजयंत स्काउट ग्रुप के संस्थापक श्री प्रकाश दिसोरिया, संरक्षक श्री श्यामदास जी अग्रवाल भैयाजी, इंदौर स्काउटिंग के पुरोधा श्री रामचंद्र जी राहगीर एवं श्री उदयभानु जी अमेरिया को तस्वीरों पर माल्यार्पण किया।
श्री राजेश जैन ने ग्रुप का स्कार्फ पहनाकर श्री बंडी जी का स्वागत किया।श्री बंडी जी ने नवदीक्षित बच्चों और विभिन्न सोपानों का बेज अर्जित करने वाले बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके अभिभावकों को भी बधाइयां प्रेषित की।
हर रविवार बच्चों को परसरामपुरिया एकेडमी पर बहुत ही प्यार से पोहे बनाकर खिलाने वाली कमला दीदी का ग्रुप लीडर विनोद जी बाफना ने सम्मान किया और आभार प्रदर्शन करते हुए दीक्षा का महत्व बच्चों को समझाया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्काउटर कुणाल मिश्र के मार्गदर्शन में श्रीमती आरशी आमिर, श्रीमती अमिता जैन, श्रीमती पूजा जैन, श्रीमती रजनी सोलंकी एवं सुश्री चेतना यादव ने किया।
अंत में राष्ट्रगान के साथ इस गरिमामय कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में कब बुलबुल एवं स्काउट गाइड के अभिभावक भी बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे।
आज ग्रुप गतिविधी स्थल परसरामपुरिया एकेडमी पर MPPSC KI परीक्षा होने की वजह से कार्यक्रम माधव वस्तिका INFOBEANS पर संपन्न हुआ।जगह उपलब्ध कराने के लिए श्री अविनाश सेठी को विशेष आभार🙏

Comments