
विजयंत स्काउट ग्रुप पर गुरु पूर्णिमा उत्सव:-
आज विजयंत स्काउट ग्रुप पर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।माता सरस्वती, स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल, लेडी बेडेन पावेल, विजयंत स्काउट ग्रुप के संस्थापक गुरुवर श्री प्रकाशजी दिसोरिया, ग्रुप के संरक्षक श्री श्यामदास जी अग्रवाल, इंदौर स्काउटिंग के पुरोधा गुरुवर श्री रामचंद्र जी राहगीर, गुरुवर श्री उदयभानु जी अमेरिया की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।दो मिनिट का मौन रखकर अपने माता पिता व गुरुजनों को सभी ने स्मरण कर उन्हें भाव प्रणाम प्रेषित किया।
आज स्काउट गाइड बच्चों ने पांचों ज्ञानेंद्रियो को धार देने के उद्देश्य से किम गेम खेला। छूकर, सूंघकर, देखकर, सुनकर और चखकर चीजों को पहचानने की कोशिश की।
आज ग्रुप पर ग्रुप के वरिष्ठ आदरणीय श्री कांतिलाल जी जैन सर भी मौजूद थे।उनके द्वारा भलाई का कार्य नियमित कर डायरी मेंटेन करने वाले बच्चों को, ग्रुप पर व्यवस्थित यूनिफार्म में लगातार आ रहे बच्चों को, अलग अलग प्रोजेक्ट कंपलीट करने वाले बच्चों को, हाइक का संस्मरण लिखने वाले बच्चों को और किम गेम के विजेता बच्चों को पुरुस्कार भी प्रदान किए गए।

Comments
Post a Comment