अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2024

 





📸 कार्यक्रम की सभी फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.facebook.com/media/set/?vanity=kunaljimishra&set=a.10235169607970898

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2024

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर आज विजयंत स्काउट ग्रुप पर कई गतिविधियां आयोजित की गई सर्वप्रथम कब बुलबुल स्काउट गाइड ने अपने स्काउट डेन की साफ सफाई की और उसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए।

शांति स्थापित करने में हम क्या योगदान दे सकते हैं इस विषय पर भी स्काउट गाइड ने परिचर्चा की। 

दक्षता पदकों को पूर्ण करने वाले एवं प्रतिदिन एक भलाई का कार्य करके उसका रिकॉर्ड रखने वाले स्काउट गाइड कब बुलबुल पुरस्कृत किए गए। 

स्काउट गाइड बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना भी एक बहुत ही सुखद अनुभव रहा। कब बुलबुल बच्चे तो बहुत ही प्यार से ग्रीटिंग बनाकर लेकर आए थे। आज बड़े दिनों बाद पूर्व राज्यपाल स्काउट विवेक जैन और आदर्श भी आ गए वह केक ले आए वहीं पर केक भी काटा। एक बुलबुल के अभिभावक रवि नीमा जी बच्चों के लिए जलेबी ले आए थे और मैंने आइसक्रीम बुलवा ली, पोहे तो थे ही, कुल मिलाकर एक छोटी-मोटी पार्टी शानदार तरीके से मन गई।चेतना ने बताया सर पिछले रविवार आप नहीं  आए हम भी केक घर से बनाकर लाए थे।अभिभूत हूं बच्चों का प्यार पाकर, धन्यवाद मेरे प्यारे बच्चों ♥️♥️♥️

Comments